फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police ne chita se shav uthaya

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पुलिस ने चिता से शव उठाया

Tue, 21 Feb 2017 01:56 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 21 Feb 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
police ne chita se shav uthaya
संभल के ऐंजरा गांव में मौके पर जमा भीड़ व पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मायके वाले मौके पर पहुंचकर विवाहिता को उपचार के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को चिता से उठाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव एजेंरा निवासी एक सैन्यकर्मी की 14 वर्ष पहले हजरतनगर गढ़ी गांव की निर्मला के साथ शादी हुई। निर्मला के तीन बच्चे हैं। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


जब निर्मला मायके जाती थी तो पति निर्मला को मायके से बुुलाने भी नहीं जाता था और फोन कर वहीं पर रहने की बात कहता था। रविवार को शाम 4 बजे निर्मला रसोई में थी। उसी समय संदिग्ध परिस्थितियों में निर्मला के कपड़ों में आग लग गई। आग लगने के बाद निर्मला बचाओ-बचाओ की आवाज लगाते हुए घर से बाहर की तरफ दौड़ पड़ी। यह देख परिजनों और गांव के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्यकर्मी के भाई ने फोन से घटना की जानकारी मायके वालों को दे दी। जानकारी मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे। निर्मला को गंभीर हालत में उपचार के लिए संभल लेकर आए। लेकिन यहां डाक्टर ने देखते ही मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद में डाक्टर ने दिल्ली ले जाने की सलाह दी। मायके वाले निर्मला को दिल्ली लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मायके वाले निर्मला के शव को गांव एजेंरा लेकर आ गए। जहां सोमवार को सुबह ससुरालियों ने शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर दी। लेकिन मायके वालों ने ससुरालियों पर निर्मला की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी।


पुलिस ने शव को चिता से उठाकर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाल बृजमोहन गिरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed