फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police ki cheking

संदिग्ध लोगों के आने की सूचना पर पुलिस ने ली सघन तलाशी

Sat, 11 Nov 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 11 Nov 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
police ki cheking
भारतीय करंसी
जनपद संभल में संदिग्ध लोगों के आने की सूचना पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिले की सीमाएं सील करते हुए वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस को संदिग्ध लोगों के असलहे के साथ आने की सूचना मिली थी।  संभल क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग की गई। घंटों की मशक्कत के बाद वह कार नहीं मिली, जिसकी पुलिस को तलाश थी। हालांकि संभल में एक कार से पुलिस ने 8 लाख रुपये बरामद किए। इस नगदी को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोगों के चंदौसी की तरफ से गोल्डन कार से संभल की तरफ आ रहे हैं। उनके पास अवैध हथियार भी हैं। इस सूचना के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया। अपने-अपने क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग करने का निर्देश दिया। संभल सर्किल के हयातनगर, असमोली, संभल, नखासा क्षेत्र के अलावा जिले के दूसरे थानों की सीमाएं सील करते हुए चेकिंग शुरु कर दी गई।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि खुद संभल में चन्दौसी मार्ग पर गांव भवानीपुर के पास पुलिस बल के साथ वाहनों को चेक करने लगे क्योंकि चंदौसी की तरफ से संदिग्ध आतंकियों के आने की खबर मिली थी। एसपी ने चार पहिया वाहनों की चेकिंग कराई। वाहन सवारों से   पूछताछ की। पुलिस को गोल्डन कलर की कार की तलाश थी मगर काफी देर तक चेकिंग के दौरान वह कार नहीं मिली। बावजूद इसके एसपी ने सभी थाना प्रभारियों के माध्यम से वाहनों की चेकिंग जारी रखी। हालांकि एसपी   ने चेकिंग की पुष्टि की लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा त्नकी बात कहकर कुछ और बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed