{"_id":"68ae0c1ba724a7eded08ebce","slug":"police-is-investigating-the-reason-behind-the-murder-and-who-were-the-killers-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122498-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हत्या का कारण और हत्यारे कौन थे, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हत्या का कारण और हत्यारे कौन थे, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। छात्र सुमित की हत्या क्यों की गई और हत्यारे कौन थे? यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है। पूछताछ के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है। वहीं छात्र की हत्या से ग्रामीण भी अचंभित हैं क्योंकि ग्रामीणों का कहना है कि छात्र सीधे स्वभाव का था और किसी से झगड़ा नहीं करता था। ऐसे में कौन और किस लिए उसकी हत्या कर सकता है। बता दें कि गांव कैथल निवासी छात्र सुमित की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। बड़ी बहन नीतू ने बताया कि सुमित के पैर में चोट लगी थी। इससे वह दो दिन से स्कूल भी नहीं गया था। सुमित रोजाना खाना खाकर टहलने के लिए घर के पास कोरी मंदिर पर जाता था। सोमवार की रात आठ बजे करीब वह खाना खाकर घर से निकला था। उसका किसी से झगड़ा भी नहीं हुआ था।
गांव में चर्चा है कि जब सुमित सीधे स्वभाव का था और किसी से लड़ाई झगड़ा भी नहीं करता था तो कहीं प्रेम प्रसंग का मामला तो नहीं है। कहीं सुमित का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा हो या किसी के प्रेम प्रसंग में सुमित आड़े आ रहा हो। वहीं पुलिस ने गांव के ही मृतक सुमित के करीबी दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।