फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police interrogated suspects in robbery case from businessman

व्यापारी से लूट मामले में पुलिस ने संदिग्धों से की पूछताछ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police interrogated suspects in robbery case from businessman
चंदौसी। गोपाल मोहल्ला में तेल, रिफाइंड के थोक व्यापारी के प्रतिष्ठान से हुई पांच लाख की लूट के मामले में पुलिस चंदौसी व आसपास के गांव से पांच संदिग्ध दबोचे थे, पर सुराग न मिलने पर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। आसपास के जनपद और गाजियाबाद तक 12 दिन की भागदौड़ के बाद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीमें सीसीटीवी फुटेज में आए लोगों की पहचान की कोशिशों में जुटी हैं।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला गोपाल में तेल, रिफाइंड के थोक व्यापारी सुविज्ञ अग्रवाल के प्रतिष्ठान से 22 दिसंबर की शाम करीब पौने छह बजे तीन हथियारबंद बदमाशों ने पांच लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बदमाशों के चेहरे हेलमेट व नकाब से ढके होने के कारण पहचान नहीं हुई थी। इस मामले में पुलिस ने शहर में घटनास्थल के चारों ओर एक किलोमीटर के सर्किल के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। पुलिस को घटनास्थल से करीब एक घंटा पहले तक तीन अन्य बदमाशों के अलावा दो संदिग्ध भी घूमते नजर आए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बाद में गाजियाबाद, अमरोहा, अलीगढ़, बदायूं, मुरादाबाद तक दौड़ लगाई थी। दो लोगों को दिल्ली से, दो पास के गांव से, एक चंदौसी शहर से हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ की गई। गाजियाबाद से पकड़े गए युवकों की सीसीटीवी फुटेज दिल्ली, गाजियाबाद में मिली। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। घटना को 12 दिन हो गए। पर अभी कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी है। कुछ संदिग्ध उठाए गए थे और उनसे पूछताछ की गई थी। पुलिस, सर्विलांस व एसओजी की टीमें लगी हैं। जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
गोपाल सिंह, सीअी, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed