{"_id":"5e0ced138ebc3e87904076c6","slug":"police-force-in-sambhal-sambhal-news-mbd3348279108","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में एहतियाती सुरक्षा बनी रहेगी, अर्धसैनिक बल भी तैनात रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में एहतियाती सुरक्षा बनी रहेगी, अर्धसैनिक बल भी तैनात रहेगा
विज्ञापन
संभल में चंदौसी चौराहे पर नववर्ष के मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से सेना के जवानों के साथ तैनात कुढ़ ?
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नगर में हुए बवाल के बाद से एहतियाती सुरक्षा बनी हुई है। जगह-जगह पुलिस कर्मियों के साथ अर्धसैनिक बल तैनात नजर आ रहा है। इनके साथ निगरानी के लिए थानाध्यक्ष भी लगाए गए हैं। जिससे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाता रहे।
मालूम हो 19 और 20 दिसंबर को नगर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बवाल हो गया था। उसके बाद से ही नगर में सुरक्षा व्यवस्था बना दी गई। जगह-जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। अब अर्धसैनिक बल कई दिनों से तैनात किया हुआ है। पुलिस और प्रशासन ने जिन स्थानों को संवेदनशील माना है वहां पुलिस टीम के साथ अर्धसैनिक बल भी तैनात किया हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक बल को नगर के प्रमुख स्थानों पर एहतियातन लगाया गया है। इसके लिए आईटीबीपी और पीएसी की चार कंपनी मंगाई हुई हैं।
विज्ञापन
निगरानी के लिए पांच थानाध्यक्षों की ड्यूटी भी चल रही है। अभी नगर में एहतियातन सुरक्षा बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि आला अधिकारी भी समय समय पर फ्लैग मार्च कर अमन का माहौल बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। साथ ही ड्यूटियां भी चेक की जा रही हैं।