फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police fied wrong report for safty

पुलिस ने खुद को बचाने के लिए पलायन करने वाले व्यक्ति पर ही दर्ज कर दी रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
police fied wrong report for safty
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिहोरी निवासी महिला ने बुधवार को पुलिस कार्रवाई से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। महिला की हालत गंभीर है। दरअसल महिला के पति को पुलिस पकड़कर ले गई थी। इसके बाद महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया। अब पुलिस ने इस मामले में खेल कर दिया है। जिस व्यक्ति की शिकायत पर महिला के पति को पुलिस ने पकड़ा था उसके खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर दी। महिला के पति समेत चार लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने यह कार्रवाई खुद का बचाव करते हुए की है। मालूम हो बुधवार को गांव सिहोरी निवासी उपेंद्र अपने परिवार के साथ गांव से पलायन कर रहा था। उपेंद्र का आरोप था कि पड़ोसी नन्हें शराब पीकर उसके और उसके परिवार के साथ गाली गलौज करता है।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। इसलिए पलायन कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपेंद्र को समझा बुझा कर रोक लिया और गाली गलौज देने के आरोपी नन्हें के घर पर पुलिस पहुंची। आरोपी युवक नहीं मिला। पुलिस नन्हें के बड़े भाई सलीम को पकड़ लिया औ थाने ले जाने लगे। इसका विरोध सलीम की पत्नी चंपा ने किया। जब पुलिस ने महिला के पति को नहीं छोड़ा तो महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे हालत बिगड़ गई। पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो महिला के पति को छोड़ दिया गया। महिला के पति ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि उसकी पत्नी ने पुलिस कार्रवाई गलत होने के चलते ही जहरीले पदार्थ का सेवन किया। पुलिस इस मामले में इनकार करती रही।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला की हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने मामले में खेल कर दिया। महिला के पति सलीम की तहरीर के आधार पर उपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। जिसमें कहा गया है कि उपेंद्र गाली गलौज करने लगा। इसी भय के चलते महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला के पति सलीम, देवर नन्हे, मुस्तकीम और साकेन के खिलाफ उपेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। उपेंद्र की तहरीर में लिखा है कि उसके पड़ोसी आए दिन गाली गालौज करते हैं। विरोध करने पर मारपीट को अमादा हो जाते हैं। इसलिए पलायन कर रहा था लेकिन पुलिस ने आकर रोक दिया। तहरीर में लिखा है कि जब पुलिस कार्रवाई के लिए आरोपियों के घर पहुंची तो घर पर कोई नहीं मिला। इन दोनों कार्रवाई में पुलिस ने खुद को बचाया। हालांकि हकीकत पूरे गांव को पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed