फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police clash with cattle smugglers; one arrested, two at large.

Sambhal News: पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दो फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Police clash with cattle smugglers; one arrested, two at large.
संभल। असमोली थाने की पुलिस की पशु तस्करों से बुधवार दोपहर दो बजे मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग गए। तस्करों की फायरिंग में असमोली थाना प्रभारी के हाथ में गोली लगी है। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स को बुलाकर भागे हुए आरोपियों की तलाश में कॉबिंग कराई गई लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एएसपी (उत्तरी)ने बताया कि बुधवार की दोपहर थाना प्रभारी टीम के साथ गश्त पर थे। मुरादाबाद की ओर से बाइक पर आ रहे तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। बदमाश अपनी बाइक को गांव के कच्चे रास्ते पर दौड़ाते हुए लगातार फायरिंग करते रहे। इसी दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर गया। उसके दो साथी फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भाग गए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला मुरादाबाद के थाना मैनाठेर अंतर्गत गांव मंडी मिलक निवासी इमरान के रूप में हुई है। उसने भागे हुए आरोपियों की पहचान अपने ही गांव निवासी अलीम व सईम के रूप में बताई है। यह दोनों सगे भाई हैं।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि भागे हुए आरोपियों की तलाश में तीन थानों की फोर्स लगाई गई लेकिन सफलता नहीं मिली। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता के मामले दर्ज हैं। आगे की छानबीन कराई जा रही है। मौके से तमंचा, कारतूस के अलावा बाइक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। भागे हुए आरोपियों की तलाश जारी है। बदमाश का उपचार कराया गया है। थाना प्रभारी का भी उपचार चल रहा है। पकड़ा गया बदमाश सक्रिय पशु तस्कर है। किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में क्षेत्र में घूम रहे थे।-कुलदीप सिंह, एएसपी (उत्तरी), संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed