फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police caught two canters filled with e-waste, four arrested

पुलिस ने ई-कचरे से भरे दो कैंटर पकड़े, चार गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police caught two canters filled with e-waste, four arrested
संभल। नखासा थाना पुलिस ने ई-कचरे से भरे दो कैंटरों को पकड़ा है। इसमें से पुलिस ने 86 क्विंटल ई-कचरा और 10,600 रुपये बरामद किए हैं। वहीं, चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर किया गया है।
विज्ञापन

संभल में ई-कचरे को खूब जलाया जा रहा है। मुनाफा कमाने के चक्कर में लोग ई-कचरे को दूर-दराज से लाने में भी कोई गुरहेज नहीं कर रहे हैं। बुधवार को नखासा थाना पुलिस ने हसनपुर रोड स्थित कुरकावली में ई-कचरे से भरे दो कैंटर पकड़े हैं। पुलिस ने बताया कि एक कैंटर से नखासा थाना क्षेत्र के सिसौना गांव निवासी चालक याकूब व हेल्पर मंसूर और दूसरे कैंटर से कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जगत निवासी निवासी चालक सलीम व हेल्पर शुऐब को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके पर से 86 क्विंटल ई-कचरा और 10,600 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा ई-कचरे को दिल्ली से संभल लाया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मालूम हो संभल कोतवाली और नखासा थाना क्षेत्र में लगातार ई-कचरा जलाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। कई बार कार्रवाई अमल में लाई गई, लेकिन इसके बाद फिर से प्रदूषण फैलाने का काम शुरू कर दिया जाता है। सूत्रों के अनुसार एक ही व्यक्ति के द्वारा यह काला कारोबार कराया जा रहा है। बताया जाता है कि इसकी जानकारी पुलिस को है लेकिन कार्रवाई से गुरेज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed