फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police arrested three prize crooks of 25-25 thousand

पुलिस ने गिरफ्तार किए 25-25 हजार के तीन इनामी बदमाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three prize crooks of 25-25 thousand
बहजोई। पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने अवैध असलहे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि पुलिस ने बीती 27 नवंबर को गांव मैथरा-धर्मपुर से मिर्जापुर जाने वाले तिराहे के निकट से 25-25 हजार रुपये के तीन इनामी बदमाशों में सत्यभान निवासी गांव बायभूड़ थाना धनारी, हरिओम निवासी गांव चोहरपुर थाना हयातनगर व राजेश निवासी गांव सूरपुर थाना धनारी को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी थाना बहजोई से संबंधित गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे थे। सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से तीन तमंचे 315 बोर व छह कारतूस बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना बहजोई पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed