{"_id":"61d894c3e5be9b200a1c5b36","slug":"police-arrested-three-cow-smugglers-after-encounter-sambhal-news-mbd4153531170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्करों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्करों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। गोवंशीय पशु की हत्या का प्रयास कर रहे तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया है। अन्य दो तस्करों की घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे।
शुक्रवार की सुबह असमोली थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव मंसूरपुर माफी से गांव ककराला जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक बाइक दिखाई दी। पुलिस नजदीक पहुंची तो तीन तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक तस्कर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। अन्य दो को घेराबंदी के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल तस्कर ने अपनी पहचान अमरोहा के थाना सैदनगली निवासी चांद के रूप में कराई है। अन्य दो तस्करों में संभल कोतवाली क्षेत्र के मियां सराय निवासी कासिम और मोहसिन हैं।
आरोपियों ने बताया कि वह गोवंशीय पशु की हत्या कर मांस ले जाते और बेच देते। इससे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से तमंचा, कारतूस, गोवंशीय पशु की हत्या के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण व बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, सीओ जितेंद्र सिंह हयातनगर, नखासा, ऐंचोड़ा कंबोह व संभल कोतवाली की पुलिस के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
गो तस्करों की पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ हुई है। गोवंशीय पशु की हत्या का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान घेराबंदी की थी। इसी दौरान गो तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है। दो तस्करों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आपराधिक इतिहास भी तस्करों का खंगाला जा रहा है।
चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल