फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police arrested four people with meat of bovine animal

पुलिस ने गोवंशीय पशु के मांस के साथ चार लोग किए गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police arrested four people with meat of bovine animal
संभल। असमोली और नखासा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोवंशीय पशु का मांस पकड़ा है। इस मामले में नखासा थाना पुलिस ने तीन और असमोली पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को नखासा थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग गोवंशीय पशु की हत्या कर रहे हैं। सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोवंशीय पशु का मांस और अवशेष बरामद कर तीन आरोपियों को भी पकड़ लिया। नखासा थाने के इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि शरीफपुर गांव में मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस ने इस मामले में नरोत्तम सराय के निवासी मुजीब, वकील और शाहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरी ओर असमोली थाना पुलिस ने गरवारा के नजदीक सैदपुर जसकोली को जाने वाले मार्ग पर निजी नलकूप के सामने गोवंशीय पशु की हत्या करते एक पशु तस्कर को पकड़ लिया। इस दौरान कुछ तस्कर फरार भी हो गए। मौके से पुलिस ने 1.45 क्विंटल मांस और वध करने के उपकरण बरामद किए। पकड़े गए तस्कर ने अपनी पहचान मोनिश निवासी बाजार वालों की मस्जिद के पास लाल बाग कस्बा ढक्का उझारी के रुप में कराई। असमोली के थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि मोनिश और फरार आरोपी ओबरी के इरशाद और मदाला के नासिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोनिश को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि इरशाद और नासिम की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed