फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police alert on six december

अयोध्या मुद्दे पर संवेदनशील संभल में पुलिस और पीएसी ने किया पैदल मार्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
police alert on six december
संभल। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही विभिन्न संगठनों की गतिविधियों पर प्रशासन की नजर बनी हुई है लेकिन अब छह दिसंबर को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। अयोध्या मुद्दे पर प्रतिक्रिया के अंदेशे में प्रशासन ने संभल के संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की है। लगातार निगरानी की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस व पीएसी को संग लेकर भ्रमण किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कोतवाली, हयातनगर, नखासा की पुलिस को साथ लेकर हयातनगर और सरायतरीन में पैदल भ्रमण किया। अपर पुलिस अधीक्षक उनके साथ थे। लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही हर स्थिति में धैर्य बनाए रखने की अपील की। अफवाहों पर गौर न करने का आग्रह किया। यह भी कहा कि अगर किसी को कोई दिक्कत है तो तत्काल पुलिस और प्रशासन को अवगत कराएं। पुलिस अधीक्षक का पैदल भ्रमण हयातनगर के चामुंडा मंदिर से शुरू हुआ। सरायतरीन के बाजार में मय फोर्स के पुलिस अधीक्षक ने पैदल मार्च किया। पुलिस अधीक्षक ने रास्ते में कई लोगों से संवाद किया। उन्हें सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर शासन की प्राथमिकता से अवगत कराया।
विज्ञापन

जनपद संभल में अब तक सभी थाना क्षेत्रों में शांति समितियों की गोष्ठियां हो गई हैं। दोनों समुदायों के लोगों से पुलिस का सीधा संवाद हो चुका है। लगातार संवाद बना हुआ है। प्रयास यह है कि किसी भी तरह की प्रतिक्रिया अयोध्या मुद्दे पर न होने पाए। शांति व्यवस्था बरकार रहे। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ने पैदल मार्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक।
सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी
संभल। नगर के बस अड्डों, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नगर में पुलिस का चौकसी तंत्र मजबूत है। पुलिस ने चौकसी के लिए चौराहों पर कैमरे लगवाए हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर निजी लोगों की ओर से लगवाए कैमरों की रिकार्डिंग भी देखी जा सकेगी।
पुलिस और पीएसी ने पहरेदारी शुरू की
संभल। नगर के जिन स्थानों पर 9 नवंबर को अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पुलिस बल तैनात किया गया था। तकरीबन उन्हीं स्थानों पर 6 दिसंबर को लेकर पुलिस की तैनाती की गई है। पूरे नगर में चौकसी बरती जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने पहले ही संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर लिया था। संवेदनशीलता के हिसाब से पुलिस तैनात की गई है और पहरेदारी की जा रही है। अगर कोई अफवाह फैलाने का प्रयास करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
सोशल मीडिया पर निगरानी
संभल। अधोध्या मुद्दे पर पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी रहेगी। इसलिए सावधानी बरतें। कोई ऐसी बात साझा न करें जिससे कि किसी दूसरे व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचे। यह आग्रह पुलिस प्रशासन की ओर से पहले ही किया जा चुका है। अब पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है।

पल-पल खबर लेंगे अफसर, आयोजनों की होगी वीडियोग्राफी
संभल। वैसे तो शांति समितियों की बैठकें थाना स्तर पर हो चुकी हैं इन बैठकों में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि अयोध्या मुद्दे पर कोई आयोजन न करें लेकिन अगर फिर भी कोई व्यक्ति सार्वजनिक आयोजन करता है तो उसके आयोजन की वीडियोग्राफी होगी। वीडियोग्राफी को कार्यक्रम के बाद देखा जाएगा अगर कोई बात आपत्तिजनक कही गई है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं आयोजनों के संबंध में अधिकारियों को पल-पल की खबर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed