फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police alert in sambhal for cab

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर संभल में सतर्कता, पुलिस ने किया पैदल मार्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
police alert in sambhal for cab
संभल में आर्य समाज रोड पर पैदल मार्च करती पुलिस। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नागरिकता संशोधन कानून का व्यापक विरोध सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। संभल में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के साथ पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स को भी लगाया गया है। आसपास के थानों के पांच थानाध्यक्ष संभल में तैनात किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर चौबीस घंटे निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने दोपहर पैदल मार्च किया है।
विज्ञापन

संभल के चौधरी सराय में 16 दिसंबर इंडियन मुस्लिम लीग ने प्रदर्शन किया। इसमें जो भीड़ उभरी उसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया। अब 17 दिसंबर को संभल में दो बड़े आयोजन हुए। पहला सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क का था। दूसरा आयोजन सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल ने किया। सुहेल इकबाल और डा. शफीकुर्रहमान बर्क की पहल पर आयोजित विरोध प्रदर्शनों में भी भारी भी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

नागरिकता संसोधन कानून का खुला विरोध किया गया। केंद्र सरकार निशाने पर रही। इन प्रदर्शनों को देखकर प्रशासन और पुलिस ने यह अनुमान लगा लिया है कि संभल में नागरिकता संशोधन कानून का व्यापक विरोध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के बाद एहतियाती सतर्कता प्लान बनाया गया है। इसमें संभल को जोन और सेक्टर में बांटकर पुलिस, पीएसी और आरएएफ की तैनाती की गई है। हिंदू मुस्लिम आबादी के मुहाने पर छंगामल कोठी के निकट असमोली के थाना प्रभारी और पुलिस एवं पीएसी को लगाया गया है। संभल के शंकर चौराहे, डाकघर रोड, चंदौसी चौराहा, चौधरी सराय, बल्ले की पुलिया में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस तैनात है और मजिस्ट्रेट भी निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed