फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police alert for ayodhya matter in sambhal

जिला प्रशासन ने देर रात बैठक बुला, एहतियाती तैयारी की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
police alert for ayodhya matter in sambhal
संभल में पुलिस अधीक्षक ने एहतियाती पैदल मार्च किया - फोटो : SAMBHAL
संभल। अयोध्या मुद्दे पर फैसला आने की सूचना जिला प्रशासन को मिली तो पूरे जिले का सिस्टम हरकत में आ गया। जिलाधिकारी ने देर रात आपात बैठक बुलाई और एहतियाती तैयारी की समीक्षा की। साथ ही सभी जिम्मेदारों से उनकी तैयारियों की समीक्षा को लेकर जानकारी की। दरअसल शुक्रवार को शासन स्तर से प्रशासन को सूचना मिली कि अयोध्या मुद्दे पर शनिवार यानि आज निर्णय आने वाला है। इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो आनन-फानन में बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट पर देर रात आपात बैठक को बुलाया गया। जियमें जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने तमाम अधिकारियों से तैयारियों की समीक्षा की। सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद से भी बातचीत की गई। वहीं तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारियों ने थाना पुलिस से एहतियाती तैयारी की समीक्षा की। वहीं संभल में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी केके सरोज ने सभी थानेदारों के साथ बैठक की। आपात बैठक समाप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संभल में पैदल गश्त की। और इधर उधर बैठ रहे लोगों को हिदायत देकर घर भेजा गया। वहीं देर रात तक खोले जाने वाले चाय के स्टॉल और ढाबों को भी बंद कराया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अयोध्या मुद्दे पर निर्णय आने की संभावना है। इसलिए एहतियाती तैयारी की गई है। जगह जगह चेकिंग की जा रही है। किसी हाल में कोई असामाजिक तत्व सक्रिय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed