फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   polic alert in sambhal

जिले में दिन भर पुलिस करती रही गश्त, सीमाएं रही सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
polic alert in sambhal
संभल के चौधरी सराय में पैदल मार्च करते पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद व अन्य अधिकारी। - फोटो : SAMBHAL
चंदौसी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास पूजन को लेकर संभल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। जिले की बाहरी सीमाओं पर पुलिस बल तैनात रहा। चेकिंग के बाद ही उन्हें संभल में प्रवेश दिया गया। एसपी दिन भर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे और सीओ, थाना प्रभारी निरीक्षक अपने अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करते रहे। सभी कुछ शांतिपूर्वक बीतने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अयोध्या में श्री राम मंदिर शिलान्यास पूजन को लेकर संभल जनपद को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया था। पहले ही अलर्ट घोषित कर दिया तथा जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। मंगलवार की रात से ही जनपद की बाहरी सीमाओं पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया। चेकिंग के बाद ही जनपद की सीमा में प्रवेश दिया। ओरछी चौराहा, थाना बनियाठेर, थाना कुढ़ फतेहगढ़, थाना असमौली, गुन्नौर कोतवाली, नरौरा बैराज पुल सहित अन्य प्रमुख सीमावर्ती मार्गों पर सघन की चेकिंग की गई। प्रमुख चौराहे और कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में अलग से पुलिस बल तैनात रहा। सभी सीओ अपने अपने क्षेत्रों में प्रभारी निरीक्षक के साथ रुट मार्च करते रहे। पुलिस अधिकारियों को किसी भी विवाद की स्थिति अथवा असमाजिक तत्वों से निपटने के सख्त निर्देश दिये गए थे। दिन शांतिपूर्वक बीतने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed