फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   pnjured,letter of police

तड़पता रहा घायल, पुलिस की चिट्ठी के लिए नहीं किया इलाज

Mon, 08 May 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 08 May 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
pnjured,letter of police
संभल के जिला अस्पताल में भर्ती असद से घटना की जानकारी करते प्रभारी निरक्षक डी के शर्मा। - फोटो : amar ujala
अस्पतालकर्मियों का क्रूर चेहरा फिर सामने आया है। गोली लगने से घायल हुए युवक का इलाज नहीं शुरू किया, जबकि उसे पुलिसकर्मियों ने ही भर्ती कराया था। बस वे मौके से सीधे अस्पताल लेकर चले आए थे।
विज्ञापन


जब घंटे भर बाद सीओ पहुंचे तो उन्होंने कर्मचारियों को फटकारा और अस्पतालकर्मियों से उपचार किया। इधर, युवक ने ममिया ससुर और उनके साथियों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव सिहावली निवासी युवक असद खान नर्सरी चलाते हैं। उनकी चौधरीसराय में ससुराल है। वह रविवार को सुबह 11 बजे ससुराल आया था। पत्नी को अपने साथ ले जाना चाहता था। लेकिन पत्नी से अनबन होने की वजह से ससुरालियों ने दरवाजा ही नहीं खोला। असद अपनी बहन के घर सरायतरीन चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से शाम को 5 बजे निकला। उसके संग उसका दोस्त सिहावली निवासी शानेआलम पुत्र मोहम्मद अजीज भी था। दोनों चौधरी सराय पर कोल्ड ड्रिंक्स पी रहे थे। असद ने बताया कि जब वह बाइक से अपने दोस्त के साथ सिहावली के चले तो रास्ते में पक्काबाग स्थित कर्बला के करीब से गुजर रहे थे तभी से पीछे से बाइक पर आ रहे ममिया ससुर की आवाज आई।

उनके साथ दो लोग और थे। तीनों ने उन्हें रोका और बातचीत के बहाने कर्बला की ओर ले गए। इसके बाद फायर कर दिया। जिसमें गोली उसकी कमर के पास लगी है। गोली मारने के बाद हमलावर भाग गए। दोस्त ने शोर मचाया। गश्त कर रही पुलिस के दो सिपाही पहुंच गए।


घायल को लेकर सीधे अस्पताल पहुंच गए। घटना 6.30 बजे की है। सीओ बीपी सिंह बालियान भी पहुंचे। तब पता लगा कि  घायल के साथ थाने की चिट्ठी नहीं होने की वजह से उपचार नहीं किया जा रहा है। सीओ ने चिकित्साकर्मियों को फटकारा। उपचार शुरू कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed