{"_id":"65c3ff4d8e70c99cac0c7cc4","slug":"pm-modi-will-attend-the-foundation-stone-laying-ceremony-of-kalki-dham-in-sambhal-on-19th-sambhal-news-c-15-1-mbd1012-339077-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पीएम मोदी 19 को संभल में, कल्कि धाम के शिलान्यास में शामिल होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पीएम मोदी 19 को संभल में, कल्कि धाम के शिलान्यास में शामिल होंगे
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह में 19 फरवरी को श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। पीएमओ से इसकी जानकारी मिलने के बाद बुधवार को मुरादाबाद से मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनीराज जी, संभल के डीएम मनीष बंसल, एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बरेली से एडीजी पीसी मीना भी ऐंचोड़ा कंबोह पहुंचे।
कांग्रेस नेता एवं कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पिछले दिनों दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलकर शिलान्यास कार्यक्रम का न्योता दिया था। प्रधानमंत्री ने उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आश्वस्त किया था। एक्स पर भी लिखा था कि इस पावन अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं को भी दिया गया है। बड़ी संख्या में संत भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अफसरों ने बताया कि प्रधानमंत्री का अभी लिखित कार्यक्रम नहीं मिला है लेकिन दौरा तय मानकर तैयारियां की जा रही हैं। चर्चा है कि तैयारियों को परखने के लिए 19 फरवरी से पहले मुख्यमंत्री भी संभल का दौरा कर सकते हैं।