फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   pm modi ki raily men pahunche hazaron karykarta

पीएम मोदी की रैली में पहुंचे हजारों कार्यकर्ता

Sun, 04 Dec 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 04 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
pm modi ki raily men pahunche hazaron karykarta
नरेंद्र मोदी
टिकट के दावेदारों ने भीड़ जुटाने में अहम भूमिका निभाई। दावेदारों के बीच भीड़ एकत्र करने की होड़ थी। दो हजार से अधिक छोेटे बड़े वाहनों से लोग गए। संभल जिले से करीब 50 हजार से अधिक लोग मुरादाबाद के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन

कार्यकर्ता सुबह से ही विभिन्न बसों, ट्रैक्टर ट्रालियों और विभिन्न साधनों के माध्यम से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। असमोली, पवांसा, कैलादेवी मंडलों से एकत्र हुए कार्यकर्ता क्षेत्रीय नेता अवधेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों से मुरादाबाद की ओर रवाना हुए। मुरादाबाद रवाना होने से पहले इन्हें अवधेश यादव ने संबोधित किया। पूर्व जिला महामंत्री भुवनेश राघव, हंसराज यादव, बिजेंद्र सिंह यादव, राकेश यादव, सत्यपाल यादव, सोमपाल यादव, अंकुर यादव, पर्वतसहाय यादव,  नेक्से यादव नेताजी, चन्द्रकेश यादव, चरन सिंह यादव मदनपाल यादव, मनवीर यादव, लोकेश तोमर  निर्भय यादव समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


असमोली क्षेत्र से ही पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह अपने काफिले के साथ मुरादाबाद रवाना     हुए। टिकट के दावदारों में शामिल इंदु शर्मा, हरेंद्र सिंह रिंकू, धीरेंद्र यादव, चंद्रपाल सैनी, वीरेश यादव, प्रेमराज त्यागी, विरलेश यादव, वीरेंद्र यादव भी रैली में अपने अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। संभल विधान सभा क्षेत्र से राकेश कुमार            चौहान, ठाकुर सतेंद्र सिंह, दिनेश कुमार इंसा, संतोष कुमारी, संजय सांख्यधर, महेश                    चंद्र गुप्ता, इमरान अहमद तुर्की,          शामिल हुए।  सौंधन से कई बसों में लोग गए। असमोली के विभिन्न                 गांवों में भाजपाई बसों तथा                 दुपहिया वाहनों से मुरादाबाद         रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने लगाए - मोदी वापस जाओ के नारे 
संभल। मुरादाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली का कांग्रेसियों ने विरोध किया। विरोध में कार्यकर्ताओं ने संभल के चंदौसी चौराहे पर मोदी वापस जाओ के नारे लगाए। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता चंदौसी चौराहे पर एकत्र हुए। नोटबंदी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश बैंकों के बाहर लाइनों में खड़ा है और प्रधानमंत्री चुनावी रैलियां और विदेशों की यात्रा कर रहे हैं।


रैलियों में मोदी देश हित की बाते करते हैं लेकिन हकीकत में लोगों को परेशान करने के फैसले सुना रहे हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों में इस्लाम मंसूरी, राजेश्वरी त्यागी, सर्जन गुप्ता, हकीम जीलानी, डा. सलाउद्दीन, नरेंद्र कुमार मिश्रा, अकील अहमद, अरुण शर्मा, सरवर हुसैन, किरन अहेरिया, परवेज  आलम, सरफराज कुरैशी समेत कई लोग शामिल रहे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed