{"_id":"61b649897b42f1708454a347","slug":"plight-put-garbage-in-parks-keep-household-items-chandausi-news-mbd412421475","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाली : पार्कों में डालते हैं कूड़ा, रखते हैं घरेलू सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाली : पार्कों में डालते हैं कूड़ा, रखते हैं घरेलू सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। शहर में महापुरुषों के नाम से कई पार्कों का निर्माण कराया गया है, जिनकी देखरेख का जिम्मा नगर पालिका परिषद का है। मगर देखरेख के अभाव में पार्क बदहाल हो चुके हैं। इन पार्कों का इस्तेमाल सामान रखने व कूड़ा डालने के लिए किया जाता है। हैरानी इस बात की है कि शिकायतों के बाद भी अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जाता है।
नगर पालिका के देखभाल के अभाव में नागरिकों ने पार्कों में अवैध कब्जे कर लिए। इससे पार्कों की स्थिति बदहाल नजर आने लगी है। आवास विकास स्थित पुष्प वाटिका पार्क में कालोनी वासियों द्वारा कपड़े सुखाए जाते हैं, जबकि पार्क की चहारदीवारी भी टूटी पड़ी है।
जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। आवास विकास में ही परशुराम पार्क है। कालोनीवासी इस पार्क इस्तेमाल घूमने-फिरने व बैठने के लिए नहीं बल्कि अपने घरों का सामान रखने व वाहन खड़े करने के लिए करते हैं। आवास विकास में ही रामकिशोर पार्क है। इस पार्क में जगह-जगह मिट्टी व कूड़े के ढेर लगे हैं। साथ ही जगह-जगह गंदगी व्याप्त है। इसके अलावा अन्य पार्कों का भी यही हाल बना हुआ है। शहर के पार्कों की बदहाली से नगर पालिका प्रशासन बेखबर बना हुआ है। नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा पार्कों का भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शहर के पार्कों में किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटवाया जाएगा। बदहाल पार्कों का सुंदरीकरण की योजना तैयार कराई जाएगी। पार्क में लोगों के बैठने व घूमने की जगह हैं, घरेलू सामान व कूड़े डालने की नहीं।
राजकुमार, अधिकारी अधिकारी, नगर पालिका, चंदौसी