फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   player misbehaved with the selector while playing cricket, the police pacified the matter

क्रिकेट खेलने के दौरान खिलाड़ी ने चयनकर्ता के साथ की अभ्रदता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
player misbehaved with the selector while playing cricket, the police pacified the matter
संभल जिले की तहसील चंदौसी में पंड़ित हनुमान सिंह मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान आपस में उ? - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी (संभल)। पंडित हनुमान सिंह मैदान पर टीमों के न पहुंचने पर क्रिकेट मैच का आयोजन नहीं हो सका। चंदौसी की टीम के ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान एक खिलाड़ी ने चयनकर्ता के साथ अभद्रता की। इससे माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों की ओर से कई लोग मैदान पर एकत्र हो गए। बात बढ़ती देख घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

चयनकर्ता अनिल कपूर घावरी ने बताया कि ट्रायल के दौरान एक खिलाड़ी गेंदबाजी कर रहा था। उनके द्वारा टोकने पर उक्त खिलाड़ी ने उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। घटना के बाद खिलाड़ी को मैदान से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने परिजन व परिचितों को लेकर मैदान पर पहुंच गया। यहां पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

टीमों के न पहुंचने पर दिया गया वॉक ओवर
चंदौसी। पंडित हनुमान सिंह मैदान पर एसएम कॉलेज द्वारा अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को दोनों मैचों में वॉक ओवर दिया गया। प्रथम मैच में डीपी कॉलेज सहसवान व जेएस कॉलेज अमरोहा के बीच मैच था। जेएस हिंदू कॉलेज टीम के अनुपस्थित रहने पर डीपी कॉलेज सहसवान बदायूं को वॉक ओवर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में कुंवर सत्यवीर कॉलेज बिजनौर और एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस बरेली के बीच होना था। लेकिन कुंवर सत्यवीर कॉलेज बिजनौर की टीम के अनुपस्थित रहने पर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस टीम को वॉक ओवर दिया गया। सोमवार को प्रथम मैच दास कालेज बदायूं व गर्वमेंट डिग्री कॉलेज बदायूं तथा दूसरा मैच आरएसएम कॉलेज धामपुर व हिंदु कॉलेज मुरादाबाद के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed