{"_id":"61bf8597a56f7f5e6862898a","slug":"player-misbehaved-with-the-selector-while-playing-cricket-the-police-pacified-the-matter-chandausi-news-mbd4132230198","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट खेलने के दौरान खिलाड़ी ने चयनकर्ता के साथ की अभ्रदता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट खेलने के दौरान खिलाड़ी ने चयनकर्ता के साथ की अभ्रदता
विज्ञापन
संभल जिले की तहसील चंदौसी में पंड़ित हनुमान सिंह मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान आपस में उ?
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी (संभल)। पंडित हनुमान सिंह मैदान पर टीमों के न पहुंचने पर क्रिकेट मैच का आयोजन नहीं हो सका। चंदौसी की टीम के ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान एक खिलाड़ी ने चयनकर्ता के साथ अभद्रता की। इससे माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों की ओर से कई लोग मैदान पर एकत्र हो गए। बात बढ़ती देख घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया।
चयनकर्ता अनिल कपूर घावरी ने बताया कि ट्रायल के दौरान एक खिलाड़ी गेंदबाजी कर रहा था। उनके द्वारा टोकने पर उक्त खिलाड़ी ने उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। घटना के बाद खिलाड़ी को मैदान से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने परिजन व परिचितों को लेकर मैदान पर पहुंच गया। यहां पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया।
टीमों के न पहुंचने पर दिया गया वॉक ओवर
चंदौसी। पंडित हनुमान सिंह मैदान पर एसएम कॉलेज द्वारा अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को दोनों मैचों में वॉक ओवर दिया गया। प्रथम मैच में डीपी कॉलेज सहसवान व जेएस कॉलेज अमरोहा के बीच मैच था। जेएस हिंदू कॉलेज टीम के अनुपस्थित रहने पर डीपी कॉलेज सहसवान बदायूं को वॉक ओवर दिया गया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में कुंवर सत्यवीर कॉलेज बिजनौर और एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस बरेली के बीच होना था। लेकिन कुंवर सत्यवीर कॉलेज बिजनौर की टीम के अनुपस्थित रहने पर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस टीम को वॉक ओवर दिया गया। सोमवार को प्रथम मैच दास कालेज बदायूं व गर्वमेंट डिग्री कॉलेज बदायूं तथा दूसरा मैच आरएसएम कॉलेज धामपुर व हिंदु कॉलेज मुरादाबाद के बीच खेला जाएगा।