Sambhal: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, चार महिला समेत दस लोग घायल, बदायूं से जा रहे थे हरियाणा
बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि दो बजे मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें बदायूं जिले के थाना हजरतपुर अंतर्गत गांव जालिमनगला निवासी अवधेश (19) पुत्र खुशीराम की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल-हसनपुर मार्ग पर नखासा थाना क्षेत्र में रंपुरा जट के नजदीक बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि दो बजे मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें बदायूं जिले के थाना हजरतपुर अंतर्गत गांव जालिमनगला निवासी अवधेश (19) पुत्र खुशीराम की मौत हो गई। जबकि इसी गांव के निवासी लालता प्रसाद, घनश्याम, उमाशंकर, महेंद्र, अरविंद, रामभजन, अनिनेश पत्नी उमाशंकर, अमरवती पुत्र अनेकपाल, सुहानी पुत्री उमाशंकर और सुखरानी पत्नी महेंद्र घायल हो गईं। एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद भेज दिया गया।
मृतक के पिता खुशीराम ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे वह अपने बेटे व अन्य गांव के लोगों के साथ हरियाणा के झरझर जाने के लिए पिकअप गाड़ी में गांव से सवार हुए थे। बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि दो बजे करीब पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। पीड़ित ने चालक की लापरवाही बताते हुए पुलिस को कार्रवाई की तहरीर दी। पुलिस ने पिकअप के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गाड़ी को कब्जे में लिया है।
थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि पिकअप में सवार 11 लोग मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। दस लोग घालय हुए हैं। एक युवक की मौत हुई है। घायलों में चार महिलाएं शामिल हैं। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।