{"_id":"60d390d08ebc3e6132743200","slug":"photo-viral-with-illegal-rifle-on-minor-s-shoulder-and-pistol-in-youth-s-hand-sambhal-news-mbd393291843","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के कंधे पर अवैध राइफल और युवक के हाथ में तमंचा लिए फोटो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग के कंधे पर अवैध राइफल और युवक के हाथ में तमंचा लिए फोटो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन
संभल/गवां। सोशल मीडिया पर एक नाबालिग बच्चे का अवैध राइफल के साथ फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो में एक अन्य युवक तमंचा लिए बैठा दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो की जानकारी पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बुधवार की सुबह एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस फोटो में 10-12 वर्ष का बच्चा कंधे पर अवैध राइफल लिए खड़ा है। जबकि इसी फोटो में दूसरा युवक तमंचा देख रहा है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन कर आरोपियों का पता लगा लिया है।
रजपुरा इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने बताया कि गांव बरोरा के ग्रामीणों के होने की जानकारी मिली है। जो आरोपी फोटो में दिखाई दे रहे हैं इनकी तलाश की लेकिन अभी हाथ नहीं आए हैं। तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।