{"_id":"5ba2a379867a557ebb22e0e1","slug":"phoolo-ki-holi-in-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में खेली फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में खेली फूलों की होली
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी के श्रीगणेश मेले में कलाकारों पर फूल बरसाते जिलाधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। मेला श्रीगणेश चौथ में 'एक शाम-कान्हा के नाम' के कार्यक्रम में ब्रज के कलाकारों ने फूलों की होली खेली जिसमें जिलाधिकारी समेत सभी मेला कमेटी के पदाधिकारियों, नगरवासियों ने फूल बरसाए। साथ ही कलाकारों ने ब्रजगीतों से समां बांध दिया।
विज्ञापन
श्रीगणेश मेले में स्थित जीके सिल्वर स्टोन स्कूल में मेलाध्यक्ष जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने फीता काटकर एक शाम-कान्हा के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित, बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे। इसके बाद ब्रज के कलाकारों ने राधा कृष्ण वेष में विभिन्न गीतों पर नृत्य कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण फूलों की होली आयोजित की गई जिसमें जिलाधिकारी समेत सभी अधिकारियों, मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने कलाकारों के साथ साथ एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली का लुत्फ उठाया। रविंद्र कुमार रूपी, प्रजीत लालू, प्रभात कृष्णा, सतेंद्र मामा, डा. कमल आदि रहे।
विज्ञापन