{"_id":"574c91dc4f1c1b0e76108fc1","slug":"person-murderd","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
Updated Tue, 31 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पत्नी को लेने ससुराल गए युवक का शव सोमवार की सुबह से पेड़ से लटका मिला। युवक के सगे भाई ने मृतक के सालों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बदायूं जनपद में पड़ने वाले जरीफ नगर के थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह ने बताया रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देऊपुर निवासी भाई नेमपाल सिंह पुत्र राम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीते दिन को राजेश (22) अपने तहेरे भाई बिजेन्द्र व सगे भाई तालेवर के साथ पत्नी दयावती को लेने अपनी ससुराल जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव जरीफनगर में आया था।
आरोप है कि साले पाले सिंह एवं सुल्तान सिंह पुत्र किशन लाल ने मकान बनाने के लिए राजेश से 20 हजार रुपये की मांग की। इस पर राजेश ने पत्नी का जेवर गिरवी रखने की बात कही। इस पर पाले सिंह व सुल्तान ने राजेश से मारपीट कर दी। बताते हैं कि तालेवर और बिजेंद्र सिंह पैसे लेने के लिए देऊपुरा में लौट आए।
विज्ञापन
अगले दिन 30 मई की सुबह आठ बजे रुपए लेकर वापस पहुंचने पर तालेवर और बिजेन्द्र सिंह ने देखा कि राजेश का शव पेड़ से लटका है।
उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। इस पर दोनों ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साले पाले सिंह एवं सुल्तान पुत्र किशन लाल ,पत्नी दयावती, नवल किशोर पुत्र नरेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया।