फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People upset due to undeclared cut of 12-13 hours

12-13 घंटे की अघोषित कटौती से लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
People upset due to undeclared cut of 12-13 hours
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। इससे लोग परेशान हैं। गर्मी में 12-13 घंटे की अघोषित कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गांवों में रोजाना छह से सात घंटे ही बिजली मिल रही है। फाल्ट के कारण कटौती और बढ़ जाती है। जिससे ग्रामीणों को फसलों की सिंचाई करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

गांवों में 18 घंटे तक बिजली की आपूर्ति के आदेश हैं। एक तो गर्मी और दूसरी ओर बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बिजली कट जाने पर मच्छर भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने के कारण भी कटौती अधिक हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में छह से सात घंटे तक ही मुश्किल से बिजली मिल रही है। बिजली कटते ही लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं तपिश के कारण खेत भी सूख रहे हैं। बिजली की अघोषित कटौती के कारण मेंथा और मक्का की फसल की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। इसके अलावा भीषण गर्मी में बिना बिजली के रोजेदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बिजली कटौती की जा रही है। पांच से सात घंटे ही बिजली मिल रही है। गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे परेशान हैं। घर पर लगे पंखे भी शोपीस बन गए हैं।
अतुल भारद्वाज, गांव शेरपुर की मढै़या
अघोषित कटौती के चलते फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। बिजली के इंतजार में सिंचाई के लिए खेत पर ही रात गुजारनी पड़ रही है।
सत्यवीर सिंह यादव, गांव बंजरपुरी
बिजली कटौती के चलते सिंचाई नहीं हो पा रही। जिससे मेंथा और मक्का की फसल इस बार अच्छी नहीं हो पाएगी।
कमल यादव, गांव महोरा लखूपुरा
रमजान के महीने में भी बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी के चलते बिजली न आने से रोजेदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गुलाम मुस्तफा, गांव धुरैटा
दिन में तेज हवाएं चलती हैं इसलिए बिजली कम दी जा रही है। क्योंकि इस समय खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है। इसके अलावा तब बिजली कटौती की जाती है जब ऊपर से ही कटौती कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, एसडीओ देहात, चंदौसी डिविजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed