फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People troubled by stray animals demonstrated

Sambhal News: छुट्टा पशुओं से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 02 Jan 2024 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 02 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
People troubled by stray animals demonstrated
सरायतरीन (संभल)। पवांसा के गांव अजीमाबाद में छुट्टा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव में अस्थायी गोआश्रय स्थल बनाकर छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अजीमाबाद में पंचायत सचिवालय परिसर में छुट्टा पशुओं का झुंड बैठा रहता है। छुट्टा पशु ग्रामीणों पर हमला करने के साथ ही फसलों को नष्ट कर रहे हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि 31 दिसंबर तक छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने के पशुपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के आदेश के बाद भी छुट्टा पशुओं को संरक्षित नहीं कराया जा सका। गांव हो या फिर खेत हर ओर छुट्टा पशु घूमते रहते हैं। यह न सिर्फ फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि लोगों पर हमला कर घायल भी कर रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। गांव निवासी दिग्विजय यादव ने बताया कि गांव में शिव मंदिर परिसर में भी छुट्टा पशु घूमते रहते हैं। गांव में करीब 200 से अधिक छुट्टा पशु घूम रहे हैं। जल्दी ही समस्या का समाधान न हुआ तो ब्लॉक परिसर में ही धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सुलेराम सिंह, ऋषिपाल, गुलफाम सिंह, छवि राम, जसवीर यादव, मुकेश कुमार, मनकेश सिंह, संजू, सरवन सिंह, गेंदन लाल यादव, चंद्रभान यादव, बालक राम सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

कोट
पंचायत सचिवालय में पशुओं के बैठने के मामले की जानकारी नहीं है। ग्राम पंचायत सचिव से मामले की जानकारी करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। -रिजवान हुसैन, खंड विकास अधिकारी, पवांसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed