{"_id":"5749ef454f1c1b6f486916a5","slug":"people-gathered-at-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित भीड़ ने किया जीआरपी थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित भीड़ ने किया जीआरपी थाने का घेराव
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
Updated Sun, 29 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह करीब साढ़े आठ बजे जीआरपी जवानों ने फल विक्रेता गुड्डू की जमकर पिटाई की। पुलिस के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने जीआरपी थाने को घेर लिया। दबाव बढ़ता देख जीआरपी जवान ने माफी मांगी। जिसके बाद मामला निपटा। मोहल्ला सीकरी गेट निवासी गुड्डू पुत्र मोहम्मद रफी रेलवे स्टेशन के बाहर केले बेचता है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक वेंडर गुड्डू से केले लेने आया।
जीआरपी का हवाला देते हुए 40 रुपये कीमत के केले 25 रुपये देकर ले गया। थोड़ी देर बाद वेंडर आया और जीआरपी थाने में गुड्डू को बुलााने की बात कही। कुछ देर बात जीआरपी के जवानों ने फल विक्रेता की जमकर पिटाई की। देखते ही देखते ठेला खोमचा यूनियन और भाजपाई एकत्र हो गए। जमकर हंगामा हुआ। बाद में जीआरपी के जवान ने हाथ जोड़कर फल विक्रेता से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
संरक्षक ठेला खोमचा यूनियन चंदौसी के विनोद विन्नी ने कहा कि जीआरपी के जवानों ने मानवता को शर्मसार किया है। फल विक्रेता की पिटाई चिंताजनक है।प्रभारी थानाध्यक्ष जीआरपी चंदौसी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा किजीआरपी जवान और फल विक्रेता के बीच कहासुनी हो गई थी। बाद दोनों में बातचीत के बाद समझौता हो गया है।