फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People entangled with police for cutting masks invoices, report against 20

बिना मास्क चालान काटने पर पुलिस से उलझे लोग, 20 के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
People entangled with police for cutting masks invoices, report against 20
संभल। बबराला में लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क घूम रहे लोगों का चालान काटने पर वह पुलिस से उलझ गए। इस मामले में चौकी इंचार्ज ने पांच नामजद सहित 20 लोगों के सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, चंदौसी में एसडीएम ने पुलिस के साथ गश्त की।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली में बबराला चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने शनिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार शाम को कोविड-19 के तहत इंद्रा चौक बबराला पर मास्क न लगाने वालों के चालान काट रहे थे। इस दौरान नगर के कुछ लोगों ने ऐसा करने से रोका और नोकझोंक की। इस दौरान नगर के अन्य लोग भी आ गए। वह भी मास्क के बिना चालान काटने को गलत बताने लगे और सरकारी कार्य मे बाधा डालने लगे। चौकी इंचार्ज ने नगर के पांच नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, चंदौसी में एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस के साथ गश्त की। बाजार में घूम रहे लोगों को समझा बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed