फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People created a ruckus after the death of the laborer under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत के बाद लोगों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
People created a ruckus after the death of the laborer under suspicious circumstances
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत हो गई। बुधवार की सुबह मजदूर का शव घर में चारपाई पर मिला। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की सास ने अधिक शराब पीने से मौत होने की बात कही है। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने मोहल्ले में अवैध रुप से शराब की बिक्री किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। साथ ही कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। उनका कहना है कि अवैध रूप से बिक रही शराब से लोगों के लिए अब जानलेवा साबित होने लगी है।
विज्ञापन

हयातनगर कस्बा के आंबेडकर मोहल्ला निवासी दिनेश पुत्र छोटेलाल (38) मजदूर था और मजदूरी करके ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था। परिवार में उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। बताते हैं कि दिनेश शराब का आदी था और अत्यधिक शराब पीता था। मृतक की सास फूलवती की माने तो दिनेश ने मंगलवार की रात खूब शराब पी थी और रात्रि में घर में सो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। सुबह में परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ले के लोगों ने दिनेश की मौत के बाद मोहल्ले में ही अवैध शराब की बिक्री की जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। उनका कहना था कि मोहल्ले में ही दो स्थानों पर अवैध रूप से शराब बिकती है, जो अब जानलेवा साबित होने लगी है। पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हयातनगर कस्बा में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी मिली है, इसे दिखवाया जा रहा है। किसी भी हालत में अवैध रुप से शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
अनूप कुमार, आबकारी निरीक्षक, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed