{"_id":"5aef5ecf4f1c1ba1098b889f","slug":"people-are-facing-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में गहराने लगा बिजली संकट, नींद में पड़ रहा खलल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में गहराने लगा बिजली संकट, नींद में पड़ रहा खलल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Mon, 07 May 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेशक प्रदेश सरकार ने संभल को 24 घंटे बिजली देने के आदेश दिए हैं। पर गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है। अक्सर रात के वक्त बिजली कटौती होने से जनता बेहाल है।
शनिवार रात को भी आपातकालीन बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की नींद उड़ गई। विभागीय अधिकारी का कहना है कि ओवरलोडिंग और लाइन लॉस ज्यादा होने के कारण कटौती की गई।
गर्मी के मौसम में दिन में पसीना रुकने का नाम नहीं लेता। लोग सोचते हैं कि रात को चैन की नींद सोएंगे। पर संभल में यह संभव नहीं हो पा रहा। क्योंकि जब सोने की तैयारी होती है, तभी बिजली गुल हो जाती है। यह हालात पिछले कई दिनों से बने हैं। शनिवार शाम से रात तक बिजली संकट गहराया रहा। पहले शाम को चौधरी सराय और रायसत्ती उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन
रात होने पर पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। तब लोगों ने सोचा कि कुछ देर बाद बिजली आ जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लगभग डेढ़ घंटे बाद बिजली आई। तब तब नींद में खलल पड़ा रहा। एसडीओ शहर यशपाल सिंह ने बताया कि चौधरी सराय और रायसत्ती उपकेंद्र पर दो घंटे की बिजली कटौती रही।
इसका समय 6.10 बजे से 8.10 बजे तक रहा। रात होने पर कंट्रोल से पूरे शहर में कटौती की गई। 9.45 बजे बिजली जाने के बाद 10.45 सुचारू हो सकी। उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग और लाइन लॉस के कारण बिजली कटौती हो रही है। लोग बिजली चोरी न करें तो ऐसे हालात न बनें।