{"_id":"5dc869798ebc3e5b56684bba","slug":"peace-in-sambhal-after-ayodhya-matter-sambhal-news-mbd3287827101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी बार अयोध्या मुद्दे पर नहीं गरमाई सियासत, संभल में अमन कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी बार अयोध्या मुद्दे पर नहीं गरमाई सियासत, संभल में अमन कायम
विज्ञापन
अयोध्या मुद्दे पर फैसला आने के दूसरे दिन हालात रहे सामान्य। संभल के एजेंटी चौराहे पर नजर आई रफ्ता
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। अबकी वबार अयोध्या मुद्दे पर सियासी बयानबाजी नहीं हुई। न ही लोगों ने मुद्दे को अनावश्यक तरीके से गरमाया है। इसका असर रविवार को नजर आया। संभल अपनी पुरानी रफ्तार पर लौटने लगा है। तमाम आशंकाओं को विराम लगा है। लोग अपने कारोबार और रोजमर्रा की जिंदगी के कार्य के प्रति उत्साहित होकर जुट गए हैं। इसलिए रविवार को सड़कों से लेकर व्यापारिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर रौनक भरा माहौल नजर आया। जबकि अयोध्या मुद्दे पर कोर्ट का फैसला आने से पहले शनिवार को सुबह से संभल में आशंकाएं हावी हो गईं थीं। मेंथा मार्केट को आशंकाओं के चलते खुला ही नहीं हुआ। लेकिन रविवार को बाजार खुला। थोड़ी बहुत खरीद फरोख्त हुई। व्यापारियों ने भी कहा कि अब हालात सामान्य होने लगे हैं। हिंदू मुस्लिम की मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भरोसा नजर आने लगा है। लोग रविवार को एक-दूसरे के साथ काम करते हुए मिले। भाईचारे की मिसाल को संभल के वाशिंदों एक बार फिर आगे बढ़ाया है।
अयोध्या मुद्दे पर फैसले को लेकर तनाव के अंदेशे में प्रशासन की ओर से पंद्रह दिन पहले से ही तमाम एहतियाती उपाय किए गएलेकिन अबकी बार संभल अपने आप में संवेदनशील होते हुए भी शांत रहा। यहां पर सड़कों से लेकर बाजार तक रौनक लौटने लगी है। संभल का एजेंटी चौराहा ऐसा है जिसे आम तौर पर संवेदनशील माना जाता है। इस चौराहे पर रविवार को दिन में तीन बजे दुकानें खुलीं थीं।
लोग खरीदारी कर रहे थे। आसपास पुलिस भी नहीं थी। दुकानों पर समूह बनाकर लोग चर्चा कर रहे थे। एक दुकानदार ने कहा कि हमें तो अपना परिवार चलाना है। देश कैसे चलेगा? यह प्रदेश और केंद्र की सरकार देखे। वहीं दूसरे दुकानदार ने बताया कि शनिवार को फैसला आना था। इसलिए आशंकाएं हावी हो गईं थीं। रविवार को कारोबार तो कम हुआ है पब्लिक अब समाझदार हो गई है जो किसी के कहने में नहीं आती। यह अच्छी बात है। अब स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। आर्य समाज रोड पर दुकानों में ग्राहक कम थे। दुकानदारों का कहना था कि शनिवार के मुकाबले रविवार को स्थिति सामान्य हुई है। अगर कहीं कोई घटना नहीं होती है तो एक दो दिन में बाजार की रफ्तार पहले की तरह हो जाएगी। कोतवाली के पास बाजार में भीड़ भाड़ थी। यहां के हालात पूरी तरह से सामान्य थे। दुकानों में ग्राहकों की भीड़ नजर आई। महिलाएं भी खूब थीं।
विज्ञापन
संभल के लोगों को है उम्मीद-आज से बेहतर होगा कल
संभल। अब संभल के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त होते दिख रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि जैसा आज है, उससे बेहतर कल होगा। इसलिए मिल जुलकर रहने में ही भलाई है। इस बीच अमन की कोशिशें जारी हैं। भाईचारे के लिए हातिम सराय में युवाओँ ने हाथ बढ़ाया है। भाजपा कार्यकर्ता सोभित गुप्ता की पहल पर कई मुस्लिम युवाओं ने कहा कि वे अयोध्या मुद्दे पर आए कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं।
इस फैसले का पालन करने के लिए सबको प्रेरित करेंगे। साथ ही संभल में भाईचारे के ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे जिससे शहर की पहचान बदले और लोगों में सहयोग और सौहार्द की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।
वहीं पतंजलि योग समिति के जिला मीडिया प्रभारी हरनाम सिंह ने कहा कि बाजार में हालात सामान्य होने लगे हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोग अभी बाजार में कम आ रहे हैं। लोग यह जरूर कहने लगे हैं कोर्ट का फैसला सभी को मान्य है। अब जहां पर भी किसी को आशंका हो उसे भी दूर किया जाना चाहिए ताकि माहौल बेहतर हो और लोग तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ें।