फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Patients are gasping for hepatitis C medicine, forced to run

Sambhal News: हेपेटाइटिस सी की दवा के लिए हांफ रहे मरीज, लगानी पड़ रही दौड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Patients are gasping for hepatitis C medicine, forced to run
संभल। जिले में हेपेटाइटिस सी के मरीजों को लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है। रजपुरा, गवां, असमोली, चंदौसी, बनियाखेड़ा, बहजोई के मरीज जिला अस्पताल आकर दवा लेकर इलाज करा रहे हैं। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि जिले में सिर्फ जिला अस्पताल और पवांसा सीएचसी पर ही हेपेटाइटिस सी की दवा दिए जाने की व्यवस्था है। स्वास्थ्य विभाग की इस व्यवस्था से मरीजों को इलाज के लिए हांफना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉ. आंचल मल्होत्रा ने बताया कि हेपेटाइटिस सी के 60 मरीजों की ओपीडी की। इनमें 29 नए मरीज रहे। 35 मरीजों को दवा वितरित किए जाने की बात सामने आई। खास बात यह है कि इनमें असमोली क्षेत्र के तीन, चंदौसी और बनियाखेड़ा क्षेत्र के आठ और बहजोई क्षेत्र के तीन मरीज शामिल रहे। इन मरीजों को कई किलोमीटर दूर जिला अस्पताल आकर दवा लेनी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं रजपुरा और गवां क्षेत्र के मरीज भी यहीं आकर इलाज शुरू कराते हैं। जबकि इन क्षेत्रों में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुले हैं लेकिन वहां हेपेटाइटिस सी के मरीजों के इलाज की व्यवस्था नहीं है। जिले में जिला अस्पताल के अलावा सिर्फ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही हेपेटाइटिस सी की दवा मिलती है। बहरहाल, स्वास्थ्य विभाग की इस व्यवस्था से रोजाना ही मरीजों को कई किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती है। अगर उनके निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा की व्यवस्था करा दी जाए तो दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस सी की दवा लेने आए हैं। चंदौसी सीएचसी पर दवा नहीं मिलती है। यहां आने में परेशानी होती है। पैसे की समस्या भी रहती है। अगर सीएचसी चंदौसी पर ही दवा ही व्यवस्था हो जाए तो राहत मिलेगी। -राम सिंह, चंदौसी

.जिला अस्पताल से दवा लेने के लिए आने में परेशानी होती है। किराया लगता है और समय की बर्बादी भी होती है। अगर निकट के अस्पताल पर दवा मिलने गे तो बहुत अच्छा होगा। कभी कभार तो काम छोड़कर दवा लेने आते हैं। -निरंजन सिंह, बहटा साहू

बहजोई में सरकारी अस्पताल है लेकिन डॉक्टर ने दवा लेने के लिए संभल जिला अस्पताल भेजा है। यहां तक आने में परेशानी हुई। एक घंटे तक लाइन में भी खड़ा रहना पड़ा। -सतपाल, चितौरा

.संभल जिला अस्पताल में ही हेपेटाइटिस सी की दवा मिलती है। चंदौसी में अस्पताल है लेकिन वहां दवा नहीं मिलती है। इसलिए दवा लेने के लिए जिला अस्पताल आए हैं। -रमेश, ममरेजपुर


इस समय जिला अस्पताल और पवांसा सीएचसी पर हेपेटाइटिस सी की दवा के सेंटर हैं। जुनावई, गुन्नौर और बनियाखेड़ा सीएचसी को भी सेंटर बनाने के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। यह पत्राचार करीब एक महीने पहले ही किया गया है। -डॉ.तरुण पाठक, सीएमओ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed