फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Party worker will have to work on my booth strongest

पार्टी के कार्यकर्ता को मेरा बूथ सबसे मजबूत पर करना होगा काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Party worker will have to work on my booth strongest
संभल में भाजपा के जिला कार्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे संबोधित करते हुए। - फोटो : SAMBHAL
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण के केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मिशन-2024 को फतह करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को रणनीति समझाई। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति को अपनी शक्ति पहचाननी होगी। पार्टी के हर कार्यकर्ता को मेरा बूथ सबसे मजबूत पर काम करना होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे शुक्रवार को संभल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले निरीक्षण भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं से परिचय किया। जिला कार्यालय पहुंच कर बैठक की जिसकी शुरूआत दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित करके की गई। लोकसभा प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि आज के समय में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और सभी को अपने-अपने बूथ को मजबूत करना है। कमजोर बूथों पर संरचना करनी होगी। बूथ समिति को एक्टिव कर वोट बनाने से डलवाने तक का ध्यान देना होगा। पत्रकारों से वार्ता में अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि खाद्य के पदार्थों पर दामों को लेकर कमेटी नजर रख रही है। हम भी इस ओर ध्यान दे रहे हैं। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर बोले कि उनकी हत्या दुखदायी है। भारत के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। पीएम मोदी ने राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, ओमप्रकाश गोला, डा.नरेंद्र सिंह, राजू कालरा, गुलफाम सिंह यादव, सुभाष भटनागर, शिल्पी गुप्ता, ऋषि पाल सिंह, हरेंद्र सिंह रिंकू, सुरेश सैनी, हर्षित रस्तोगी, पुष्पलता पाल, हरिओम शर्मा, सुधीर मल्होत्रा, विपिन राघव, सोनू चाहल, ललित, संध्या, सौरभ, देवेंद्र सिंह, राजबहादुर सैनी, नकुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed