Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Paleo campaign forgotten after just one day

Sambhal News: अतिक्रमणः एक ही दिन अभियान चला कर भूली पालिका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Paleo campaign forgotten after just one day
चंदौसी। नगर पालिका प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। मंगलवार को फव्वारा चौक से मुंसिफ रोड और गोशाला रोड पर अभियान चलाया गया था। इसके बाद भी इन मार्गों पर फिर से अतिक्रमण दिखाई देने लगा है। और तो और नगर पालिका के गेट पर ही अतिक्रमण है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पालिका की टीम ने मंगलवार को कुछ दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया था। ठेले और खोखे भी हटाए गए थे। अभियान के दौरान पालिका कर्मियों को रास्ते में कहीं भी अतिक्रमण नहीं दिखा। जबकि पालिका कार्यालय के मुहाने पर ही अतिक्रमण फैला हुआ है। अभियान के बाद दोबारा निगरानी नहीं की गई। इसके चलते अतिक्रमण करने वालों के हौसले फिर बढ़ गए हैं। सड़क और फुटपाथ पर पहले जैसी स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

लोगों की मांग... नियमित निगरानी हो
नगर के फव्वारा चौक से मुंसिफ रोड तक फुटपाथ पर अस्थायी दुकानें और ठेले लगे हैं। कुछ दुकानों का सामान फुटपाथ तक फैला रहता है। यही हाल गोशाला रोड और अन्य मुख्य मार्गों का भी है। लोगों का कहना है कि पालिका प्रशासन को केवल एक दिन अभियान चलाकर खानापूर्ति नहीं करनी चाहिए। फव्वारा चौक से मुंसिफ रोड के अलावा अन्य मुख्य बाजारों को भी अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। नियमित रूप से निगरानी की जाए। इससे दोबारा फुटपाथों पर कब्जे नहीं होंगे और आवागमन में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्ती होनी चाहिए
शहर में अतिक्रमण की समस्या लगातार बनी हुई है। पालिका को अभियान चलाने के बाद भी नियमित रूप से निगरानी करनी चाहिए। ताकि जाम न लगे और लोगों को सड़क से गुजरने में आसानी हो।
अनिल कुमार शर्मा
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। अभियान के बाद फिर से दुकानें और ठेले लग जाते हैं। पालिका को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती करनी चाहिए, ताकि सड़क पर जाम न लगे।
मोहन मेहता
फव्वारा चौक से भगत सिंह चौक तक सड़क के दोनों ओर वेंडरों ने दुकानें लगा रखी हैं। इससे मार्ग काफी संकरा हो गया है और हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को निकलने में परेशानी होती है। पालिका को इस मार्ग से अतिक्रमण हटवाकर आवागमन सुचारु कराना चाहिए।

संगीता भार्गव
-----------------------
शहर के लोगों को अतिक्रमण से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए गोशाला रोड से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की गई थी। सरकारी कार्यों की व्यस्तता की वजह से अभियान रुका हुआ है। जल्दी ही दोबारा अभियान शुरू कर स्टेशन रोड समेत अन्य प्रमुख बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
सत्येंद्र प्रकाश, ईओ, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed