फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   paison k abhav men nhin mila ilag maut

पैसों के अभाव में नहीं मिला इलाज, मौत

Fri, 02 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 02 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
paison k abhav men nhin mila ilag maut
प्रदर्शन
महिला ने घर पर आकर उपचार के आभाव में दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू निवासी मुकर्रम की पत्नी फरजाना खातून को 15 नवंबर को पेट में दर्द हुआ था। परिजन फरजाना खातून को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए भर्ती कर लिया।

इसके बाद परिजन टांठी के प्रथमा बैंक में जाकर शाखा प्रबंधक से हर दिन रुपये मांगते लेकिन वह बैंक में रुपये न होने की बात कहकर घर भेज देते थे। 23 नवंबर को जेब से भी रुपये खत्म होने पर डाक्टरों ने फरजाना का उपचार करने से मना कर दिया। ऐसे में परिजन फरजाना खातून को घर लेकर आ गए। इसके बाद परिजन ग्राम प्रधान को लेकर कई बार शाखा प्रबंधक से मिले लेकिन उन्हें बैंक से रुपये नहीं मिल। इलाज के आभाव में गुरुवार को सुबह फरजाना खातून ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


मुकर्रम के भाई को भी बैंक से नहीं मिले रुपये 
संभल। मुकर्रम की पत्नी बीमार थी। ऐसे में मुकर्रम के भाई कय्यूम कई बार असमोली के स्टेट बैंक से रुपये निकालने गया लेकिन शाखा प्रबंधक ने रुपये न होने की बात कहते हुए उन्हें भी रुपये नहीं दिए। कय्यूम ने बताया कि मैं भाभी के अस्पताल के कागज लेकर भी बैंक गया लेकिन इसके बाद भी मुझे रुपये नहीं मिले। अगर प्रधानमंत्री नोट बंदी का फैसला नहीं लेते तो आज मेरी भाभी की मौत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में कैश नहीं होने पर किसानों ने किया विरोध 
धनारी। क्षेत्र के सुल्तानगढ़ की सर्वयूपी ग्रामीण बैंक में कैश नहीं होने से किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए किसान बैंक बंद करने की जिद पर अड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से किसानों को समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। गुरुवार की सुबह बैंक से रुपये निकालने वालों की भीड़ लग गई।


बैंक खोलने के लिए पहुंचे कर्मचारियों ने जब किसानों को बताया कि बैंक में रुपया नहीं है। इसके बाद किसान बैंक खोलने का विरोध करने लगे। बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बैंक खुलवाया। बैंक में कैश नहीं होने पर किसानों में आक्रोश है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed