फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Opposed to beating the child, attacked with sticks, three injured

बच्चे को पीटने का विरोध किया तो लाठी-डंडे से किया हमला, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Opposed to beating the child, attacked with sticks, three injured
हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा तो एक पक्ष की ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल अवस्था में तीनों थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 10 बजे करीब कस्बा सिरसी के मोहल्ला चौधरियान निवासी फिरोज आलम अपने भतीजे अयान और शाहरुख के साथ अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी बीच फिरोज का लड़का कादिर भी साइकिल से खेत पर पहुंच गया। प्यास लगने पर फिरोज ने अपने बेटे कादिर को बराबर खेत में चल रहे नलकूप से पानी भरने के लिए भेज दिया। कादिर साइकिल पर सवार होकर पानी भरने के लिए गया और साइकिल को खड़ा कर नलकूप से पानी भरने लगा। इसी दौरान साइकिल अचानक मक्का के खेत में गिर गई। इसी बात को लेकर खेत स्वामी आग बबूला हो गया और कादिर को पीटने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर बराबर में ही अपने खेत पर काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसका विरोध किया तो खेत स्वामी के बेटों ने मिलकर लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। इसमें फिरोज आलम और उनके दोनों भतीजे अयान और शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed