फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Open drains that are not covered are inviting accidents.

Sambhal News: ढके नहीं गए खुले नाले, दे रहे हादसों का न्योता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Open drains that are not covered are inviting accidents.
चंदौसी के सीकरी गेट कबीर गली में खुला और क्षतिग्रस्त नाला। संवाद
चंदौसी। डीएम के आदेश के बावजूद शहर के खुले नाले ढके नहीं गए। त्योहारी सीजन में खुले नाले हादसों का खतरा बने हुए हैं। जबकि पिछले एक बारिश के दौरान जलभराव होने से सीकरी गेट कबीर गली में नाले में डूबकर एक सिपाही मौत हो गई थी। घटना को एक माह बीत गया अभी तक पालिका ने नालों को ढकने की सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों में नगर पालिका ने शहर वासियों को बारिश के मौसम में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़कों के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था और नालों को अतिक्रमण मुक्त कराया था। इससे शहर के सुभाष रोड, सीकरी गेट कबीर गली आदि स्थानों के नाले क्षतिग्रस्त हो गए थे। अप्रैल माह में कार्य बंद हो गया और तब से नालों की स्थित जस की तस है। एक सुभाष रोड के ही नालों की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन




एक सितंबर को सुबह करीब 10 बजे सीकरी गेट पर रामकृष्ण धर्मशाला के पास बारिश के दौरान नाला उफनाने से पानी सड़क पर बहने लगा था। इसी दौरान गणेश मेले में ड्यूटी करने जा रहे बिजनौर के सिपाही रजनीश (35) को नाला नजर नहीं आया और नाले में डूब कर मौत हो गई थी। उस समय डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मौका मुआयना कर नगर पालिका को कबीर गली के नाले की पुलिया पर ओट लगाने व प्रमुख नालों का जाल से ढके जाने के आदेश दिए थे। एक माह बीत गया अभी तक न तो वहां पुलिया पर ओट लगाई गई है और न ही शहर का कोई भी नाला ढका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------



शहर के नालों को ढकने व पुलिया पर ओट लगाने के मामले में प्रस्ताव रखा गया है, प्रस्ताव पास होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के दुकानदार व स्थानीय लोगों से भी सहयोग मिल रहा है। लोग अपनी-अपनी दुकान के आगे खुद ही नाला ढक रहे हैं।

-धर्मराज राम, ईओ, नगर पालिका चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed