फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Only 30 thousand farmers have done e-KYC

महज 30 हजार किसानों ने ही कराई है ई-केवाईसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Only 30 thousand farmers have done e-KYC
चंदौसी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी हैं। जिले में करीब 2.61 लाख किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अभी ई-केवाईसी नहीं कराया है। ई-केवाईसी के बिना किसानों की सम्मान निधि रुक सकती है। पर किसानों का ध्यान ई-केवाईसी कराने की ओर नहीं है। जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें 31 मार्च तक ई-केवाईसी कराने की उप कृषि निदेशक ने सलाह दी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दी जाती है। संभल जनपद में करीब 3.07 लाख किसान हैं। इनमें से अब तक दो लाख 91 हजार 211 किसान इस निधि का लाभ ले चुके हैं। इसमें समय-समय पर सरकार की ओर से परिवर्तन किए जाते रहे हैं। दिसंबर 2021 में भी केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि के लिए सभी किसानों को ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए थे। ई-केवाईसी नहीं कराने पर माह अप्रैल 2022 में किसानों की निधि रोकी जा सकती है। करीब तीन माह का समय बीत गया है, पर अभी जिले में करीब 30 हजार किसानों ने ही ई-केवाईसी कराई है। अभी 2.61 हजार किसान ऐसे हैं, जिनकी ई-केवाईसी नहीं हुई है।
विज्ञापन

ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 मार्च है, इससे पहले नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। यदि आधार से मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, अथवा मोबाइल नंबर की जानकारी नहीं है तो ऐसे किसान सर्वप्रथम वर्तमान में चालू अपने मोबाइल नंबर को आधार से रजिस्टर्ड करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान स्वयं भी कर सकते हैं ई-केवाईसी
जिन किसानों के पास मल्टी मीडिया मोबाइल है और उनके आधार से मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं, ऐसे किसान स्वयं पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपना ई-केवाईसी कर सकते हैं। वहां पर प्रदर्शित होने वाले फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद मोबाइल स्क्रीन पर ई-केवाईसी सहित अन्य कई विकल्प दिखाई देंगे। किसान को ई-केवाईसी पर क्लिक करना होगा। एक डायग्राम खुलेगा, जिसमें किसान को अपना आधार नंबर डायल करना होगा। क्लिक करने पर आधार नंबर से जुड़े मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आएगा। यह ओटीपी नंबर मोबाइल स्क्रीन पर दिए गए विकल्प में भरकर सबमिट करना होगा। सबमिट करते ही किसान की ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।

ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च हैं। किसान अवश्य करा लें। जो किसान ई-केवाईसी नहीं करा पाएंगे, उनकी सम्मान निधि भी रुक सकती है। ऐसे में समय रहते जनसेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी अवश्य करा लें।
हीरा सिंह जीना, उप कृषि निदेशक संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed