फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One young man died after being hit by a tree that fell in the storm, the other serious

आंधी में पेड़ गिरे पेड़ की चपेट में आकर बाइक एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
One young man died after being hit by a tree that fell in the storm, the other serious
कुढ़फतेहगढ़। शनिवार की शाम आई तेज आंधी से बिलारी-आसफपुर मार्ग पर बरी चौराहे से पास अटवा मोड़ पर सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर गया। इस दौरान पेड़ की चपेट में बाइक सवार दो युवक आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव दारनी निवासी अनिल कुमार (20) ठेकेदार के साथ लकड़ी काटने का काम करता था। शनिवार को अपने साथी अवधेश के साथ किसी काम से कुढ़फतेहगढ़ गया था। शाम करीब पांच बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। उसी समय आंधी आ गई। बिलारी-आसफपुर मार्ग पर चौराहे के पास अटवा मोड पर अचानक आंधी में टूटकर एक पेड़ उनकी बाइक पर आ गिरा। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन दोनों युवकों को घायल अवस्था में चंदौसी में निजी अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सकों ने अनिल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय अनिल की रास्ते में मौत हो गई। घायल अवधेश का चंदौसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पेड़ की चपेट में आकर बाइक सवार अनिल व अवधेश निवासी गांव दारनी घायल हो गए। घटना की जानकारी परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए। अनिल की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने घायल को उपचार के लिए चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि अनिल व अवधेश कुढ़फतेहगढ़ की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। तभी आंधी के दौरान पेड़ गिरने से हादसा हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed