{"_id":"5edd2ecd8ebc3e9056108cf9","slug":"one-woman-corona-positive-in-chandausi-sambhal-chandausi-news-mbd3517435117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से परिवार के साथ लौटी महिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से परिवार के साथ लौटी महिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। संभल जनपद में रविवार एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला परिवार के साथ दिल्ली से चंदौसी लौटी थी। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 143 हो गई है। संक्रमित महिला के संपर्क में आए नौ लोगों को लेखपाल ने चिह्नित कर सूची स्वास्थ्य विभाग को दे दी है। उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित मिलने पर मोहल्ले के लोगों ने स्वयं ही बल्लियां लगाकर अपनी गलियों को बंद कर लिया है।
चंदौसी के मोहल्ला कचहरीवाला बाग निवासी एक व्यक्ति दिल्ली के गांव टिल्ला में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी का काम करता है। मजदूर अपनी पत्नी, दो बेटे व एक बेटी के साथ एक जून को डीसीएम से चंदौसी पहुंचा तथा तीन जून को क्वारंटीन हो गए। चार जून को सभी का नमूना लेकर कोरोना की जांच को भेजा गया। सात जून को आई जांच रिपोर्ट में महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला के साथ दिल्ली से आए अन्य परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
लेखपाल ने नौ लोगों की सूची की तैयार
चंदौसी के कचहरीवाला बाग खुर्जा गेट निवासी महिला के कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। लेखपाल ने महिला के संपर्क में आए किरायेदार के परिवार के पांच सदस्य व चार अन्य पड़ोसियों की सूची तैयार की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों ने गलियों को किया बंद
कोरोना संक्रमित मिलने पर मोहल्ले के लोग स्वयं क्वारंटीन हो गए हैं। अपनी-अपनी गलियों के आगे बल्लियां लगाकर उन्हें बंद कर लिया है।
संक्रमित महिला परिवार के साथ दो दिन रही घर पर
संक्रमित महिला अपने पति, दो बेटे व एक बेटी के साथ एक जून को चंदौसी आ गई थी। वह सीधे सीएचसी चंदौसी पहुंचे। काफी देकर तक जांच न करने पर महिला, उसका पति व बच्चे मोहल्ला कचहरी बाग स्थित अपने घर आ गए थे। दो दिन घर पर रुके और इसके बाद तीन जून को सभी सीएचसी चंदौसी पहुंचे। उस दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें क्वारंटीन किया।