{"_id":"60b3e3ba8ebc3e5fbd677f23","slug":"one-person-dies-in-road-accident-sambhal-news-mbd3906183144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टाटा मैजिक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू टाटा मैजिक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
संभल। मेंथा की फसल के लिए कीटनाशक लेने जा रहे बाइक सवार को बेकाबू टाटा मैजिक ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रेफर कर दिया गया। परिजन मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
शनिवार की दोपहर दो बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर के नजदीक बाइक सवार को टाटा मैजिक ने सामने से टक्कर मार दी और सड़क किनारे खंदक में पलट गया। इस हादसे में रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव इकौना निवासी मुकेश (20) पुत्र नत्थू गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक संभल से मेंथा की फसल के लिए कीटनाशक लेने जा रहा था। पीड़ित पिता ने बताया कि उनके छह बेटे हैं।
मुकेश सबसे छोटा था और खेती किसानी में मदद करता था। शनिवार की दोपहर कीटनाशक दवाई मेंथा फसल के लिए लेने जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। मां प्रेमवती का रोरो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टाटा मैजिक पलटने के बाद चालक निकलकर भाग गया। टाटा मैजिक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।