फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one person dies in road accident in sambhal

पैदल जा रहे युवक को दूध के टैंकर ने टक्कर मारी, उपचार के दौरान दम तोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
one person dies in road accident in sambhal
संभल। सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार की दोपहर दो बजे करीब संभल कोतवाली क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर फतेहउल्ला सराय में बेकाबू दूध के टैंकर ने पैदल जा रहे रूकनुद्दीन सराय निवासी शमशुद्दीन (21) पुत्र अलाउद्दीन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां से मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक ऊन बेचने का काम करता था। शनिवार की दोपहर को चौधरी सराय निवासी बहन के घर बाइक से जा रहा था। जैसे ही फतेहउल्ला सराय पहुंचा तो बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया।
विज्ञापन

बाइक एक तरफ खड़ी कर पेट्रोल लेने पैदल जा रहा था। इसी दौरान संभल की ओर से आ रहे दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक अपने चार भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां शमीम का रोरो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर हादसे को अंजाम देने वाले दूध के टैंकर चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल विकास सक्सेना ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए गया है। तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed