फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One more injured in car-tempo accident, death toll reaches four

Sambhal News: कार-टेंपो हादसे में एक और घायल की मौत, चार हुई मृतकों की संख्या

Mon, 02 Sep 2024 05:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 02 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
One more injured in car-tempo accident, death toll reaches four
बनियाठेर (संभल)। ढकनगला चौराहे पर शुक्रवार को कार-टेंपो की भिड़त में घायल हुए बदायूं जनपद के गांव सरेरा धर्मपुर के नेमचंद्र (57) की भी रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। अब हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। अभी भी छह लोगों का मुरादाबाद और संभल के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग स्थित ढकनगला चौराहे पर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार और टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई थी। जिसमें रामपुर जनपद के गांव मुतियापुर के वसीम, सैफनी के बन्ने और बिलारी के सहसपुर के टेंपो चालक आलम की मौत हुई थी। जबकि कार और टेंपो में सवार करीब 16 लोग घायल हुए थे। जिसमें एक बाइक सवार भी था। घायलों को मुरादाबाद और संभल के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इन्हीं घायलों में बदायूं जनपद के थाना उद्यैती क्षेत्र के गांव सरेरा धर्मपुर के नेमचंद्र भी थे। वह भी टेंपो में सवार थे। परिजन संभल अस्पताल से इन्हें घर लेकर चले गए। शनिवार की देररात घर पर ही उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मोहित काजला ने बताया कि शुक्रवार को हादसे में घायल हुए लोगों में एक अधेड़ की मौत हुई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या चार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed