फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One killed seven injured as tempo overturned in Sambhal

Sambhal: टेंपो पलटने से एक की मौत, सात घायल, एटा-मैनपुरी से बेलोन देवी मंदिर जा रहे थे सवार

Thu, 29 Sep 2022 11:18 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 29 Sep 2022 11:18 AM IST
सार

जनपद मैनपुरी थाना कुरावली के गांव सरायलती व जनपद एटा के थाना अवागढ़ गांव नगला धारी व थाना मिर्ची के गांव नगला कंड़ी के आठ लोग जुनावई क्षेत्र के गांव कादराबाद स्थित कर्णवास बेलोन देवी मंदिर पर मां काली की पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। तभी संभल में टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।

विज्ञापन
One killed seven injured as tempo overturned in Sambhal
संभल में हादसे के बाद घायलों का इलाज चल रहा है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव असदपुर के पास कर्णवास बेलोन देवी की पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। पांच घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया है जबकि दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जनपद मैनपुरी के श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने देवी मंदिर जा रहे थे। 

विज्ञापन


जनपद मैनपुरी थाना कुरावली के गांव सरायलती व जनपद एटा के थाना अवागढ़ गांव नगला धारी व थाना मिर्ची के गांव नगला कंड़ी के आठ लोग जुनावई क्षेत्र के गांव कादराबाद स्थित कर्णवास बेलोन देवी मंदिर पर मां काली की पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह सात बजे जब श्रद्धालु से भरा टेंपो थाना क्षेत्र के असदपुर के पास पहुंचा तो चालक टेंपो पर नियंत्रण खो बैठा और टेंपो सड़क पर पलट गया। चीख-पुकार मचने से आसपास के लोगों ने दौड़कर टेंपो में सवार लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने जनपद एटा के थाना मिरहची के गांव नगला कंही निवासी नत्थो देवी 55 वर्ष पत्नी डालचंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी के थाना कुरावली के गांव सरायलती निवासी सूरजमुखी 65 वर्ष पत्नी नौबत सिंह, किरण बेबी 36 वर्ष पत्नी बबलू, बबलू 40, शिवम 11 वर्ष पुत्र बबलू, एटा जनपद के गांव अवागढ़ के गांव नगला धारी निवासी रणवीर सिंह 45 वर्ष, रजनी 40 वर्ष पत्नी रनवीर सहित सात लोग घायल हो गए, जिनमें किरण देवी व रनवीर सिंह की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने घायलों से घटना की जानकारी ली तथा परिजनों के कहने पर महिला के शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed