{"_id":"5de969808ebc3e54e406c192","slug":"one-died-in-accident-sambhal-news-mbd331787357","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी/चंदौसी। थाना धनारी क्षेत्र के खजुरा इनायत गंज के पास बाइक में सामने से ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना बहजोई क्षेत्र के लालपुर निवासी सुनील कुमार (40) बुधवार को अपनी बहन की ससुराल धनारी थाना क्षेत्र के खजुरा इनायतगंज गया था। देर रात करीब दस बजे वह अपने घर वापस लौट रहा था। खजुरा इनायत गंज गांव से निकलने के बाद ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस रात करीब एक बजे घटना स्थल पर पहुंची। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर रात्रि में ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई रंजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।