फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one deatn in accisent in chandausi

ड्राइविंग सीखते समय कार ने दो को रौंदा, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
one deatn in accisent in chandausi
धनारी/चंदौसी। धनारी थाना क्षेत्र के दिनौरा में कार चलाना सीखते समय एक युवक का पैर ब्रेक के स्थान पर फुट रेस पर बढ़ गया। जिसके कारण अचानक कार अनियंत्रित होकर दो लोगों के ऊपर चढ़ गई। चालक भाग गया। दोनों घायलों को बहजोई लाया गया। जहां एक की मौत हो गई। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साएं लोगों ने ईंट-पत्थरों से कार के शीशे आदि तोड़ दिए।
विज्ञापन

रविवार को अपराह्न तीन बजे करीब एक युवक घर में खड़ी कार को सीखने के लिए सड़क पर ले आया। गांव के बीच से गुजरते समय एक घर के दरवाजे पर बैठे कई लोगों को देख कर ब्रेक लगाना चाहा लेकिन उसका पैर ब्रेक की बजाय फुट रेस पर पड़ गया। जिससे कार की स्पीड और तेज हो गई। कार दरवाजे पर बैठे दो लोगों के ऊपर चढ़ गई। जिसमें जाहिर (40) पुत्र अमीनुद्दीन व नाजिम पुत्र इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजन घायलों लेकर इलाज के लिए बहजोई लाए। जहां पहुंचते ही जाहिर की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाजिम का इलाज चंदौसी के अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पत्नी भूरी बेगम का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। मृतक के तीन बच्चे हैं। अब इनकी परवरिश की जिम्मेदारी पत्नी के कंधे पर आ गई। घटना के बाद सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। गुस्साई भीड़ ने गाड़ी पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed