फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one death in road accident

सड़क दुर्घटना में चालक की मौत, एक गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
one death in road accident
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में चालक की मौत, एक गंभीर
रविवार की रात चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग पर ट्रक के पीछे घुसी कार
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी/बनियाठेर। मुरादाबाद हाईवे पर गांव भुलावई के पास कार सड़क पर घूम रहे जानवरों को बचाने के प्रयास में ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रविवार की रात गांव भुलावई स्थित चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग पर रात एक बजे सड़क पर घूम रहे घोड़े को बचाने के प्रयास में हुंडई कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार चालक प्रदीप सेलमने निवासी इंदिरा नगर भोपाल मध्य प्रदेश और पीछे बैठे ललित मोहन निवासी वैशाली गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। ललित मोहन भोपाल स्थित एक नामचीन कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। कार दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची बनियाठेर पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने चालक प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि ललित मोहन की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। वहां से गाजियाबाद रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद ललित मोहन के बड़े भाई के साथ कार्य करने वाले कुछ लोग थाना बनियाठेर पहुंचे। उनके कहने पर ही पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घटना की सूचना चालक के भोपाल निवासी परिजनों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि ललित मोहन छुट्टियां लेकर अपने घर गाजियाबाद आए थे। वह किसी कार्य से अलीगढ़ गए और वहां से वापस आते समय गांव भुलावई के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed