फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one death in road accident

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
one death in road accident
कुढ़फतेहगढ़/चंदौसी। थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के बरी चौराहे पर बिलारी-आसफपुर मार्ग पर खंभे से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके पिता और बहनोई घायल हो गए।
विज्ञापन

बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाने के दामरी गांव निवासी ताराचंद (32) पुत्र राजाराम अपने परिजनों के साथ थाना कुढ़ फतेहगढ़ के गांव गुलड़िया में अपनी बुआ के दाह संस्कार में शामिल होने गया था। बुआ के शव के ऊपर चादर डालनी थी। इसलिए चादर खरीदने बाइक से कुढ़ फतेहगढ़ जा रहा था। साथ में उसके पिता राजाराम और बहनोई भजन लाल निवासी छावड़ा भी बाइक पर पीछे बैठे थे।
विज्ञापन

अपराह्न तीन बजे बिलारी-आसफपुर मार्ग स्थित बरी चौराहा पार करने के बाद बाइक कुढ़ फतेहगढ़ की तरफ मोड़ी ही थी कि सामने से बंदर आ गया। बंदर को बचाते समय बाइक सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई और हेलमेट नहीं पहने होने के कारण सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे बैठे दोनों लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरी चौराहे पर खड़े लोग व इसी चौराहे पर खड़ी यूपी-112 की पुलिस दौड़ी। लेकिन घटनास्थल पर ही बाइक सवार ताराचंद की मौत हो गई। उसके पिता व बहनोई को घायलावस्था में चंदौसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

कुढ़ फतेहगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पत्नी रेखा देवी का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि गुलड़िया गांव में ताराचंद की बुआ का देहांत हो गया था और वह अपने परिजनों के साथ दाह संस्कार में शामिल होने के लिए आया था। मृतक के दो बेटे कमल, पुष्पेंद्र और एक बेटी सर्वेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed