फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One day honorarium deducted for three contract workers for non-lifting of nutrition

पोषाहार का उठान न होने पर तीन संविदा कर्मियों का एक दिन का मानदेय काटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
One day honorarium deducted for three contract workers for non-lifting of nutrition
जुनावई। ब्लॉक के संविदा कर्मी ब्लॉक मिशन प्रबंधक की लापरवाही के पोषाहार का उठान न होने कारण दो स्थानों पर वितरण प्रारंभ नहीं हो सका है। ग्राम प्रधान की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने ब्लॉक के तीन संविदा कर्मचारियों का एक दिन का मानदेय काटने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

संविदाकर्मी ब्लॉक मिशन प्रबंधक की लापरवाही से समय पर पुष्टाहार का उठान नहीं किया गया। जिस कारण 14 स्थानों पर पुष्टाहार का वितरण शुरू नहीं हो सका। इसको लेकर ब्लॉक क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर के प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार यादव ने खंड विकास अधिकारी से शिकायत की। ब्लॉक मिशन प्रबंधक हरपाल सिंह ने बीडीओ को बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के 14 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार का वितरण नहीं हो सका है। जबकि 30 नवंबर तक पोषाहार का उठान होने के बाद एक तारीख से प्रत्येक केंद्र पर वितरण किया जाता है।
विज्ञापन

संविदा कर्मी ब्लॉक मिशन प्रबंधक की लापरवाही सामने पर बीडीओ ने गौरव कुमार, बिजेंद्र पाल, त्रिलोक सिंह का एक दिन का मानदेय काटने की संस्तुति की गई। वहीं सरकार की शादी विवाह महत्वाकांक्षी योजना कार्य में सोमपाल सिंह व योगेंद्र कुमार द्वारा सहयोग न करने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल विकास विभाग की सीडीपीओ मालती यादव ने बताया कि ब्लॉक के ब्लॉक मिशन प्रबंधक द्वारा प्रत्येक माह लापरवाही बरतने का कार्य किया जाता है। खंड विकास अधिकारी से शिकायत किए जाने के बाद ही यह लोग स्वयं सहायता समूह के लोग खाद्यान्न उठाने का कार्य करते हैं। इस कारण कर्मियों के खिलाफ मानदेय काटने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed